बलूच आर्मी के 12 जगहों पर हमला
नई दिल्ली। पाकिस्तान के सबसे गरीब बलूचिस्तान प्रांत में बगावत थम नहीं रही है। कई बार ट्रेनों को अगवा करने और उन पर हमला करने के बाद शनिवार को बलूच लिबरेशन आर्मी यानी बीएलए ने एक साथ 12 जगहों पर हमले किए। मीडिया खबरों के मुताबिक बीएलए के हमलों में कम से कम 10 सुरक्षाकर्मी की मौत हुई है। उधर पाकिस्तानी सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई में 37 लड़ाके भी मारे गए। शनिवार को बताया गया कि बलूच विद्रोहियों ने क्वेटा, पसनी, मस्तुंग, नुश्की और ग्वादर जिले में शनिवार सुबह 12 से ज्यादा जगहों पर एक साथ हमले किए। राजधानी...