बांग्ला को बांग्लादेशी भाषा लिखने पर विवाद
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस बांग्ला भाषा को बांग्लादेशी भाषा लिख कर विवाद में घिर गई है। तृणमूल कांग्रेस ने इसे बड़ा मुद्दा बना दिया है और दिल्ली पुलिस से माफी मांगने को कहा है। दिल्ली पुलिस ने आधिकारिक चिट्ठी में बांग्ला भाषा को बांग्लादेशी भाषा लिखा है। यह चिट्ठी दिल्ली पुलिस ने 29 जुलाई को दिल्ली स्थिति बंगा भवन को लिखी थी। इसे लेकर तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी ने बड़ा हमला किया है। असल में दिल्ली पुलिस की चिट्ठी में लिखा था, 'अवैध रूप से भारत में रह रहे आठ बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। इनके पास...