पंजाब के राज्यपाल ने इस्तीफा दिया
चंडीगढ़। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से दिल्ली में मुलाकात करने के एक दिन बाद पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित ने इस्तीफा दे दिया। उन्होंने शनिवार को व्यक्तिगत कारणों और कुछ अन्य प्रतिबद्धताओं का हवाला देते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले पंजाब की भगवंत मान सरकार के साथ पुरोहित का बड़ा टकराव हुआ था और मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा था। पुरोहित ने राज्य सरकार के विधानसभा सत्र बुलाने को अवैध कर दिया था, जिस पर सर्वोच्च अदालत ने नाराजगी जताई थी। पुरोहित ने पंजाब जैसे संवेदनशील राज्य...