सीरिया के पूर्व राष्ट्रपति असद को युद्ध अपराधों को लेकर मौत की सजा सुनाई गई
सीरिया की एक अदालत ने मंगलवार को देश के अपदस्थ राष्ट्रपति बशर अल-असद और उनके छोटे भाई को मानवता के खिलाफ अपराध और युद्ध अपराधों को लेकर मौत की सजा सुनाई। उन दोनों को यह सजा उनकी अनुपस्थिति में सुनाई गई। सीरिया में 14 साल के संघर्ष के दौरान करीब पांच लाख लोग मारे गए थे। दमिश्क की चौथी फौजदारी अदालत में सुनाई गई ये सजाएं, असद परिवार के पांच दशक लंबे शासन के 20 महीने पहले खत्म होने के बाद से पूर्व राष्ट्रपति या उनके करीबी लोगों को सुनाई गई पहली सजा है। अदालत की कार्यवाही का सरकारी टेलीविजन...