Belgium

  • चोकसी को बेल्जियम में एक और झटका

    मुंबई। पंजाब नेशनल बैंक, पीएनबी से करीब 14 हजार करोड़ रुपए का घोटाला करने वाले भगोड़ा हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को भारत लाने का रास्ता साफ हो गया है। बेल्जियम में एंटवर्प कोर्ट ऑफ अपील ने चोकसी को एक और झटका दिया है। उसके प्रत्यपर्ण की अपील को मंजूरी देने के बाद अब अदालत ने कहा है कि चोकसी के एंटीगुआ में अपहरण का कोई दस्तावेजी सबूत नहीं है जिससे ये साबित हो कि भारतीय अधिकारियों के कहने पर ऐसा हुआ। कोर्ट के इस फैसले से चोकसी के प्रत्यर्पण का रास्ता साफ हो सकता है। गौरतलब है कि, चोकसी प्रत्यर्पण...

  • मेहुल चोकसी बेल्जियम में गिरफ्तार

    देश के दूसरे सबसे बड़े सरकारी बैंक पंजाब नेशनल बैंक, पीएनबी से करीब 14 हजार करोड़ रुपए की धोखाधड़ी और घोटाला करने वाला हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी गिरफ्तार हो गया है। उसे बेल्जियम में गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले भारतीय खुफिया एजेंसियों ने उसे कैरेबियाई द्वीप में गिरफ्तार करने का प्रयास किया था लेकिन बड़ी मशक्कत के बाद उसे भारत नहीं लाया जा सका और उसे लेने गया विशेष विमान खाली लौटा था। अब उसे भारत के अनुरोध पर बेल्जियम में पकड़ा गया है। जानकार सूत्रों के मुताबिक भारतीय जांच एजेंसियों की प्रत्यर्पण की अपील पर 12 अप्रैल को...