अमेरिका में सैकड़ों करोड़ का सट्टा
भारत में सट्टेबाजी पर रोक है लेकिन अमेरिका सहित कई देशों में इसकी इजाजत है। वहां क्रिकेट से लेकर राजनीति तक हर चीज पर कानूनी रूप से सट्टा लगता है। भारत में चल रहे पांच राज्यों के चुनाव पर वहां एक प्लेटफॉर्म पर ढाई सौ करोड़ रुपए का सट्टा लगा हुआ है। अमेरिका के प्रेडिक्शन मार्केट में एक प्लेटफॉर्म है पॉलीमार्केट यानी पॉलिटिक्स का मार्केट। इस प्लेटफॉर्म पर 26 मिलियन डॉलर यानी करीब 247 करोड़ रुपए का सट्टा लगा है। सही नंबर का अनुमान लगाने वाले को यह रकम मिलेगी। इसमें से 90 फीसदी से ज्यादा यानी करीब 20 मिलियन...