bihar news

  • तेजस्वी को याद करना चाहिए लालू यादव का शासनकाल: गिरिराज सिंह

    Giriraj Singh : पूर्व विधायक अनंत सिंह और उनके समर्थकों पर हमले की घटना पर सियासत तेज हो गई है। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने बिहार में जंगलराज का आरोप लगाया, तो केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने लालू राज की याद दिला दी। गिरिराज सिंह ने कहा, "तेजस्वी यादव को कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर बात करना अच्छा नहीं लगता। तेजस्वी यादव लालू यादव के लड़के हैं। उन्हें अपने पिता जी के शासनकाल को याद करना चाहिए। उन दिनों नवविवाहित पति और पत्नी को दिन में निकलने में डर लगता था। सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के राज में कोई...

  • कांग्रेस नेता पटना एयरपोर्ट पर राहुल गांधी के स्वागत के लिए पहुंचे

    Rahul Gandhi: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) शनिवार को 'संविधान सुरक्षा सम्मेलन' और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में शामिल होने के लिए पटना आ रहे हैं। कांग्रेस नेता ढोल नगाड़ों के साथ पटना एयरपोर्ट पर राहुल गांधी के स्वागत के लिए पहुंचे हैं। राहुल गांधी के स्वागत के लिए एयरपोर्ट पर पहुंचे बिहार के कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ता उत्साहित हैं। ऊर्जा का संचार हुआ है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष बनने के बाद राहुल गांधी पहली बार पटना (बिहार) आ रहे हैं। इसलिए राहुल गांधी...

  • केजरीवाल को दिल्ली से मिटाने का काम पूर्वांचली करेंगे: पप्पू यादव

    वैशाली। लोकसभा सांसद पप्पू यादव (Pappu Yadav) ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए शनिवार को दावा किया कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में इस बार कांग्रेस सत्ता में आएगी। उन्होंने आईएएनएस से बातचीत के दौरान कहा, "पूर्वांचली को फर्जी कहने वाले केजरीवाल समझ लें कि जो बना सकते हैं, वह बिगाड़ भी सकते हैं। इस चुनाव में पूर्वांचल के लोग केजरीवाल को दिल्ली से मिटाने का काम करेंगे। लोकसभा सांसद ने कहा कि केजरीवाल की आम आदमी पार्टी दिल्ली और पंजाब में पूर्वांचली वोट के दम पर सत्ता में आई। उनकी आंखों में पानी...

  • नीतीश कुमार ने बिहार के लोगों का जीवन को बर्बाद कर दिया: तेजस्वी यादव

    नई दिल्ली। पूर्व डिप्टी सीएम और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की 'प्रगति यात्रा' पर जोरदार निशाना साधा। तेजस्वी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक कार्टून पोस्ट किया। पोस्ट में उन्होंने लिखा थके हुए मुख्यमंत्री ने रिटायर्ड अधिकारियों के साथ मिलकर बिहार के युवाओं की आशाओं को निराशाओं में बदल दिया है। विज्ञापनों के माध्यम से सैंकड़ों करोड़ झूठे प्रचार में फूंक रहे है। बिहारियों के जीवन को आबाद करने की बजाय उसे बर्बाद कर दिया है। बिहार की प्रगति को दुर्गति की अग्नि में झोंक दिया है। बेसुध सरकार...

  • तेजस्वी यादव का भाजपा पर तंज

    Tejashwi Yadav:  बिहार में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा। वहीं, भाजपा को लेकर भी सियासी हमला बोला। तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में सरकार नाम की चीज नहीं है। यहां जो सिस्टम है, उस पर अफसरशाही काबिज हो गई है। मुख्यमंत्री टायर्ड हो चुके हैं और रिटायर्ड अधिकारियों के साथ सरकार चला रहे हैं। अपने कार्यकर्ता दर्शन और संवाद यात्रा के क्रम में कैमूर पहुंचे पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भाजपा पर जोरदार कटाक्ष करते हुए कहा कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है, लेकिन दूल्हा...

  • पप्पू यादव ने बीपीएससी मुद्दे को लेकर 12 जनवरी को किया बिहार बंद का आह्वान

    पटना। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 70वीं पीटी परीक्षा रद्द करने को लेकर राजनीति चरम पर है। इस बीच, मंगलवार को पूर्णिया के निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव (Pappu Yadav) ने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मुलाकात की और एक ज्ञापन सौंपा। इसके बाद उन्होंने 12 जनवरी को बिहार बंद की घोषणा कर दी। राज्यपाल से मिलने के बाद पप्पू यादव ने राजभवन से बाहर पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि बीपीएससी अभ्यर्थियों के समर्थन में 12 जनवरी को बिहार बंद किया जाएगा। उन्होंने बिहार बंद के अपने आह्वान में राज्य के सभी राजनीतिक...

  • हम छात्रों के लिए लड़ते-लड़ते मर जाएंगे, परीक्षा रद्द करनी होगी: पप्पू यादव

    पटना। बिहार में बीपीएससी परीक्षा रद्द करने की मांग का मुद्दा गरमाता जा रहा है। इस बीच, बिहार के पूर्णिया से सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव (Pappu Yadav) ने शुक्रवार को चक्का जाम का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि हम छात्रों के लिए लड़ते रहेंगे। पूर्णिया से सांसद राजीव रंजन उर्फ पप्पू यादव शुक्रवार को पटना के सचिवालय हाल्ट पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए आंदोलन को और भी तेज करने पर जोर दिया। पप्पू यादव ने कहा, "देश में जब किसान आंदोलन, जाट आंदोलन और मीणा आंदोलन हो सकता है तो पेपर लीक पर आंदोलन...

  • आरिफ मोहम्मद खान ने बिहार के नए राज्यपाल के रूप में शपथ ली

    पटना। आरिफ मोहम्मद खान (Arif Mohammad Khan) ने गुरुवार को राजभवन में आयोजित एक समारोह में बिहार के नए राज्यपाल के रूप में शपथ ली। पटना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति के. विनोद चंद्रन ने खान को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के अलावा राज्य के अन्य मंत्री और गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। आरिफ मोहम्मद खान ने राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर का स्थान लिया, जिन्हें केरल का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। बिहार के राज्यपाल के रूप में शपथ लेने के बाद आरिफ मोहम्मद खान (Arif Mohammad Khan) ने आईएएनएस से...

  • बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी का जन्मदिन

    पटना। बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और राजद अध्यक्ष लालू यादव की पत्नी राबड़ी देवी (Rabri Devi) बुधवार को अपना जन्मदिन मना रही हैं। इस क्रम में उनके आवास पर शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा है। लोग उनसे मिलकर नए वर्ष और जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। इस बीच, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर राजद के विधायक मुकेश रौशन पहुंचे और उन्हें नए साल एवं जन्मदिन (Birthday) की शुभकामनाएं दी। राजद विधायक ने कहा कि उन्होंने राबड़ी देवी को जन्मदिन और नए वर्ष की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि इस साल विधानसभा चुनाव होने वाला है।...

  • सीएम नीतीश कल्याण बिगहा पहुंचे, मां को पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

    पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) और नव नियुक्त राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान बुधवार सुबह नालंदा जिले के कल्याण बिगहा गांव पहुंचे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कल्याण बीघा गांव स्थित स्व.रामलखन सिंह वैद्य स्मृति वाटिका में स्थापित अपनी मां की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए और उन्हें नमन किया। नव नियुक्त राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान समेत अन्य मंत्रियों और विधायकों ने भी सीएम की माता को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर स्मृति वाटिका में विशेष साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था का ध्यान रखा गया था। सुबह सीएम और राज्यपाल स्मृति वाटिका पहुंचे। Also Read : केजरीवाल ने...

  • लालू ने दी नव वर्ष की शुभकामनाएं

    पटना। बिहार में नव वर्ष की धूम है। सभी लोग अपने अपने अंदाज में नए वर्ष का स्वागत कर रहे हैं और एक दूसरे को नए वर्ष की शुभकामनाएं दे रहे हैं। इस बीच, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू यादव (Lalu Yadav) ने भी प्रदेश और देशवासियों को नए साल की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा, "देशवासियों और बिहारवासियों को हैप्पी न्यू ईयर! नया साल मुबारक हो। ये साल सब लोगों के लिए मंगलमय हो, लोग सुखी रहें, संपन्न रहें और भेदभाव मिटा कर काम करें। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के जन्मदिन पर...

  • पटना में प्रदर्शनकारी छात्रों की पिटाई को चिराग पासवान ने बताया गलत

    पटना। बीपीएससी की परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर छात्रों के जारी प्रदर्शन को लेकर अब बयानबाजियों का दौर जारी है। इस बीच, केंद्रीय मंत्री और लोजपा (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस द्वारा लाठी चार्ज को गलत बताया है।  उन्होंने कहा कि कल (रविवार) को पटना में हुए छात्रों पर लाठीचार्ज और वाटर कैनन के इस्तेमाल का मैं कभी समर्थक नहीं रहा, पुलिस को संयम बरतना चाहिए। छात्र अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे हैंं, तो उन्हें शांतिपूर्ण तरीके से समझा कर उनकी समस्याओं के निदान के लिए प्रयास करना चाहिए,...

  • बीपीएससी के अभ्यर्थियों पर लाठीचार्च, मुख्यमंत्री को नहीं पड़ा फर्क: तेजस्वी यादव

    पटना। बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला किया है। बीपीएससी अभ्यर्थियों पर हुए लाठीचार्ज पर तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में सरकार है कि नहीं, पहले इस पर चर्चा होनी चाहिए। यह जनता की सरकार नहीं, बल्कि भ्रष्टाचारियों की सरकार है। इस सरकार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नहीं चला रहे हैं, क्योंकि वो होश में नहीं हैं। युवाओं पर लाठीचार्ज होता है, आंखों में आंसू होते हैं। लेकिन नीतीश कुमार को कोई फ़र्क़ नहीं पड़ता है। तेजस्वी ने कहा कि 17 महीने की हमारी गठबंधन की सरकार...

  • मनमोहन सिंह का यूं जाना बहुत बड़ी क्षति: लालू प्रसाद यादव

    Lalu Prasad Yadav: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) ने शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर शोक जताया। पूर्व पीएम की ईमानदारी को नमन करते हुए कहा कि उन्होंने देश की निस्वार्थ भाव से सेवा की। राजद अध्यक्ष ने कहा कि मनमोहन सिंह का यूं चले जाना बहुत बड़ी क्षति है। वह ईमानदार और निस्वार्थ नेता थे। उन्होंने देश के विकास में निस्वार्थ रूप से काम किया। हर क्षेत्र में भारत का मस्तक ऊंचा किया। वो एक ऐसे नेता थे जिन पर कोई आरोप नहीं था।...

  • बीपीएससी परीक्षा रद्द करने की मांग पर डटे छात्र

    BPSC Exam:  बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 70वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा रद्द कराने की मांग को लेकर गुरुवार को भी अभ्यर्थियों का धरना जारी है। बीपीएससी प्रश्न पत्र लीक को 'अफवाह' तो धरने पर बैठे छात्र अपनी मांगों को 'जायज' बता रहे हैं। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, पूर्णिया से निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव और जन सुराज पार्टी छात्रों की मांगों को जायज ठहराते हुए उनके समर्थन में हैं। इस बीच, बुधवार को बीपीएससी कार्यालय घेराव करने पहुंचे छात्रों पर हुए पुलिस के लाठी चार्ज को लेकर भी सियासत शुरू हो गयी है। नेता प्रतिपक्ष...

  • बीपीएससी अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज, लालू यादव बोले ये गलत

    Lalu Yadav: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 70वीं पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग कर रहे अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज को लेकर राजनीति गर्म हो गयी है। विपक्ष के नेता इसे लेकर सरकार को घेरने में जुटे हैं। इस बीच, राजद के प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव (Lalu Yadav) ने छात्रों पर लाठी चार्ज को गलत बताया है। पत्रकारों ने गुरुवार को जब बीपीएससी अभ्यर्थियों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर राजद अध्यक्ष लालू यादव से सवाल किया तब उन्होंने कहा कि छात्रों पर लाठी चार्ज नहीं करना चाहिए। गलत बात है। इससे पहले, पीटी परीक्षा को रद्द...

  • नीतीश कुमार और नवीन पटनायक को ‘भारत रत्न’ मिले: गिरिराज सिंह

    Giriraj Singh:  बिहार में एनडीए के सहयोगी दलों के बीच नाराजगी के कयासों को लेकर बुधवार को केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और ओडिशा के मुख्यमंत्री रहे नवीन पटनायक को भारत रत्न जैसे पुरस्कारों से पुरस्कृत करने की मांग की। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बुधवार को पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा कि बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव में एनडीए नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के नेतृत्व में मैदान में उतरेगी और बिहार में फिर से एनडीए की सरकार बनेगी। इसे लेकर किसी...

  • पूर्णिया सांसद पप्पू यादव रातभर बीपीएससी अभ्यर्थियों के साथ धरने पर बैठे

    Pappu Yadav:  बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 70वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा को रद्द करने की मांग को लेकर धरने पर बैठे छात्रों को अब पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव का साथ मिला है। पप्पू यादव सोमवार की देर रात पटना के गर्दनीबाग धरनास्थल पहुंचे और छात्रों के साथ धरने पर बैठ गए। सांसद पप्पू यादव पीटी परीक्षा रद्द कर पुनर्परीक्षा की मांग कर रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने एक्स हैंडल से पोस्ट करते हुए लिखा, "बिहार सरकार और बीपीएससी होश में आओ। छात्र हित में यह परीक्षा रद्द करो। एग्जाम माफिया के चंगुल से बाहर...

  • ‘प्रगति यात्रा’ के पहले दिन सीएम नीतीश ने कई योजनाओं का किया शिलान्यास

    Nitish Kumar: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने सोमवार को अपनी 'प्रगति यात्रा' की शुरुआत पश्चिम चंपारण जिले से की। यात्रा के क्रम में उन्होंने कई परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री आज सुबह पटना से सीधे पश्चिमी चंपारण जिले के बगहा दो प्रखंड के सतपुर सहिया पंचायत अंतर्गत थारू टोला घोटवा पहुंचे जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। प्रगति यात्रा' के क्रम में उन्होंने गांव का भ्रमण किया और विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न योजनाओं का शुभारंभ करते हुए वृक्षारोपण भी किया। मुख्यमंत्री ने जीविका की महिलाओं से भी संवाद...

  • सीमांचल में गरीबी और पलायन बड़ी समस्या: तेजस्वी यादव

    Tejashwi Yadav: बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने शनिवार को कहा कि सीमांचल की हालत बहुत खराब है। यह पूरा इलाका पिछड़ा हुआ है, खासकर गरीबी और पलायन इस क्षेत्र की बड़ी समस्या है। बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव शनिवार को अपने कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद यात्रा के क्रम में कटिहार पहुंचे। वहां उन्होंने शराबबंदी को लेकर सवाल उठाते हुए कहा हम लोग चाहते हैं कि नशा मुक्त बिहार हो, लेकिन अगर कानून बना है तो उसमें संशोधन भी होना चाहिए। तेजस्वी (Tejashwi) ने कहा बिहार में शराबबंदी कानून लागू है। इसके बाद भी शराब...

और लोड करें