टूटते सब्र की मिसाल
सरकारी हलकों में इसे पुलिस व्यवस्था की कमजोरी माना गया है। कहा गया है कि पुलिसकर्मियों की कम संख्या है, जिस कारण उपद्रवियों का मनोबल बढ़ा है। आधिकारियों ने कहा है कि पुलिस पर अधिकतर हमले शराब से संबंधित मामलों में हुए। हाल में बिहार पुलिस जगह-जगह निशाने पर आई। ऐसी कई घटनाओं में दो एएसआई की जान चली गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। कई जगहों पर पुलिस की टीम पर पथराव किए गए। जवानों की वर्दियां फाड़ी गईं। महिला पुलिसकर्मियों से बदसलूकी हुई। कुछ स्थानों पर किसी तरह भागकर पुलिस वालों ने अपनी जान बचाई। भागलपुर, दरभंगा,...