बिहार में विपक्ष चक्का जाम करेगा
पटना। मतदाता सूची के मनमाने तरीके से पुनरीक्षण के चुनाव आयोग के अभियान के खिलाफ एकजुट विपक्ष बुधवार, नौ जुलाई को सड़क पर उतरेगा। विपक्षी महागठबंधन की पार्टियां बिहार में चक्का जाम करेंगी। कांग्रेस के नेता राहुल गांधी भी इसमें शामिल होने के लिए पटना पहुंचेंगे। एक तरफ विपक्ष इस मसले पर कानूनी लड़ाई लड़ रहा है। कांग्रेस, राजद, लेफ्ट आदि पार्टियों ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दी है, जिस पर सर्वोच्च अदालत ने गुरुवार को सुनवाई करने का फैसला किया है। दूसरी ओर सभी पार्टियां सड़क पर उतर कर इसका विरोध करेंगी। गौरतलब है कि चुनाव आयोग ने 25...