अनिश्चय का साया हटे
अनिश्चय दो स्तरों पर है। पहला यह कि क्या रूस से तेल आयात में कटौती के बाद इस कारण लगे 25 फीसदी शुल्क को अमेरिका जल्द हटाएगा और दूसरा यह कि बाकी 25 फीसदी में वह कितनी छूट देगा। द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर वार्ता के लिए अमेरिकी दल के भारत आने से ठीक पहले भारतीय निर्यातकों की ये अपेक्षा गौरतलब है कि अब इस बारे में महीनों से जारी अनिश्चय का अंत होना चाहिए। निर्यातकों के मुताबिक 50 फीसदी आयात शुल्क के कारण वस्त्र सहित कई भारतीय उत्पादों के लिए अमेरिका का बाजार लगभग हाथ से निकल गया है। और...