अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की तबियत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती
Bill Clinton: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन (Bill Clinton) (78) को बुखार आने के बाद वाशिंगटन डीसी के मेडस्टार जॉर्जटाउन यूनिवर्सिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह जानकारी उनके डिप्टी चीफ ऑफ स्टाफ एंजेल उरेना ने दी। उरेना ने सीएनएन को बताया, 'पूर्व राष्ट्रपति क्लिंटन की तबीयत ठीक है।' उन्होंने आगे कहा कि वे अच्छे मूड में हैं और क्रिसमस तक घर लौटने की उम्मीद कर रहे हैं। क्लिंटन वाशिंगटन में अपने आवास पर थे जब उन्हें अस्पताल ले जाने का फैसाल किया गया। पूर्व राष्ट्रपति कथित तौर पर 'होश में हैं और अलर्ट' हैं। डॉक्टर उनकी जांच कर...