biparjoy

  • चक्रवात बिपरजॉय ने गुजरात में मचाई भारी तबाही

    Cyclone Biparjoy :- तेज हवाओं और मूसलाधार बारिश के साथ चक्रवात बिपरजॉय ने गुजरात में भारी तबाही मचाई है। कमजोर पड़ने से पहले चक्रवात ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। पेड़ों को उखाड़ दिया। 23 लोगों की चोटें आईं। बिजली व्यवस्था छिन्न-भिन्न हो गई। समुद्र के तटों पर भारी भूस्खलन हुआ। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) ने चक्रवात के आगमन से पहले दो हताहतों की सूचना दी। उसी दिन भावनगर जिले में पानी से भरे एक गड्ढे में फंसी बकरियों को बचाने का प्रयास करते हुए पिता-पुत्र की मौत हो गई। गुजरात के राहत आयुक्त, आलोक सिंह ने बताया कि चक्रवात...

  • तूफान बिपरजॉय से आज तबाही का दिन!

    अहमदाबाद। चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के गुरुवार को गुजरात के सौराष्ट्र और कच्छ क्षेत्रों में समुद्र तट से टकराने की आशंका है। इसके अलावा पाकिस्तान के कराची में भी तूफान समुद्र तट से टकराएगा। मौसम विभाग के मुताबिक इस तूफान के टकराने से डेढ़ सौ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। इसके असर से 15 जून को कच्छ, देवभूमि द्वारका और जामनगर जिलों में कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की आशंका जताई गई है। गुजरात और महाराष्ट्र के कई इलाकों में एक दिन पहले बुधवार को ही बारिश शुरू हो गई और अलग अलग घटनाओं...

  • चक्रवात बिपारजॉय गुजरात के सौराष्ट्र व कच्छ क्षेत्रों से टकराने की संभावना

    Gujarat News :- गुजरात के सौराष्ट्र और कच्छ क्षेत्रों के साथ-साथ पाकिस्तान के निकटवर्ती क्षेत्रों में चक्रवात बिपरजॉय के आने के बाद से हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। चक्रवात के गुरुवार शाम को लैंडफॉल की भविष्यवाणी की गई है, से जहां तेज हवाएं चल सकती हैं, वहीं भारी बारिश हो सकती है। एक प्रारंभिक उपाय के रूप में अहमदाबाद नगर निगम ने असुरक्षित क्षेत्रों में लगाए गए होडिर्ंग्स को हटाने और गिरने की आशंका वाले कमजोर पेड़ों को काटने का निर्णय लिया है। चक्रवात बिपारजॉय के जखाऊ बंदरगाह के पास कच्छ, गुजरात में मांडवी और पाकिस्तान में कराची...

  • ‘बिपोरजॉय’ चक्रवाती तूफान हुआ तेज

    नई दिल्ली। अरब सागर का चक्रवाती तूफान ‘बिपोरजॉय’ तेजी से गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील हो गया है। इससे केरल में मानसून की ‘धीमी’ शुरुआत होने का अनुमान है। यों भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बुधवार सुबह कहा है कि केरल में दो दिन के भीतर मानसून शुरू होने के लिए अनुकूल परिस्थितियां हैं। जबकि मौसम विज्ञानियों का कहना है कि चक्रवाती तूफान मानसून की तीव्रता को प्रभावित कर रहा है और केरल के ऊपर इसकी शुरुआत ‘हल्की’ रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार, इसके उत्तर की ओर बढ़ने और एक बेहद गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील होने के आसार हैं।...