पक्षियों पर बढ़ता संकट
बड़े पंखों वाले पक्षियों, बड़े शरीर वाले पक्षियों और सागर तटीय पक्षियों के अस्तित्व समाप्त होने का खतरा सामान्य पक्षियों की तुलना में अधिक है| वैश्विक स्तर पर पक्षियों की लगभग 5 प्रतिशत प्रजातियाँ समाप्त होने के कगार पर हैं पर सागर तटीय पक्षियों में से 12 प्रतिशत प्रजातियाँ खतरे में हैं| एक नए अध्ययन के अनुसार पिछले 500 वर्षों के दौरान जितने पक्षी विलुप्त हो चुके, उससे लगभग तीन-गुने अधिक पक्षी अगले 100 वर्षों में विलुप्त हो जाएंगें| वैज्ञानिकों के अनुसार इस विलुप्तिकरण का प्रभाव केवल पक्षियों पर ही नहीं पड़ेगा बल्कि पूरा पारिस्थितिकीतंत्र इससे प्रभावित होगा| इस अध्ययन...