BJP Manifesto

  • आज भाजपा का घोषणापत्र

    नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के पहले चरण की 102 सीटों पर मतदान समाप्त होने से तीन दिन पहले रविवार यानी 14 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी का घोषणापत्र जारी होगा। भाजपा ने इसे संकल्प पत्र नाम दिया है। दिल्ली में दीनदयाल उपाध्याय रोड पर स्थित भाजपा मुख्यालय में चुनाव घोषणापत्र जारी किया जाएगा। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह सहित पार्टी के अन्य बड़े नेता मौजूद रहेंगे। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनाव घोषणापत्र के लिए 25 जनवरी 2024 को जनता से सुझाव मांगे थे। पार्टी...

  • भाजपा के घोषणापत्र में ‘मुफ्त की रेवड़ियों’ की भरमार

    बेंगलुरू। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘मुफ्त की रेवड़ी’ की संस्कृति को देश के लिए खतरनाक मानते हैं लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए जो घोषणापत्र जारी किया है उसमें मुफ्त की रेवड़ियों की भरमार है। पार्टी ने कहा है कि अगर राज्य में उसकी सरकार बनती है तो हर गरीब परिवार को रसोई गैस के तीन सिलिंडर मुफ्त मिलेंगे। गरीब परिवारों को पांच किलो अनाज हर महीने मुफ्त दिया जाएगा और साथ ही हर दिन आधा किलो नंदिनी ब्रांड का दूध भी दिया जाएगा। कांग्रेस की तरह भाजपा ने भी महिलाओं को मुफ्त बस पास देने की...

  • भाजपा का घोषणापत्र आज जारी होगा

    बेंगलुरू। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी का घोषणापत्र सोमवार को जारी होगा। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा घोषणापत्र जारी करेंगे। इस मौके पर पार्टी के और भी वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। गौरतलब है कि कर्नाटक की सभी 224 विधानसभा सीटों पर एक चरण में 10 मई को मतदान होना है। आठ मई को प्रचार बंद हो जाएगा। सो, प्रचार बंद होने से एक हफ्ते पहले भाजपा का घोषणापत्र जारी होगा। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के अलावा मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई, पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा और भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेता घोषणापत्र जारी करेंगे। बताया गया है कि...

  • भाजपा मेघालय और नगालैंड के विकास के लिए प्रतिबद्ध: पीएम मोदी

    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द मोदी (Narendra Modi) ने बृहस्पतिवार को मेघालय और नगालैंड के विकास के लिए भाजपा की प्रतिबद्धता पर जोर दिया। भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा (JP Nadda) ने बुधवार को मेघालय और मंगलवार को नगालैंड विधानसभा चुनाव (assembly elections) के लिए पार्टी का घोषणापत्र (manifesto) जारी किया था। मोदी ने एक ट्वीट में कहा कि भाजपा मेघालय का सर्वांगीण विकास करेगी और युवाओं की आकांक्षाओं को पूरा करने वाले शासन पर ध्यान केंद्रित करेगी। हमारे घोषणापत्र में राज्य के लिए हमारी योजना के बारे में विस्तार से बताया गया है। एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा कि हमारी...