बोर्ड की 10वीं, 12वीं की परीक्षा 17 फरवरी से
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई ने अगले साल के बोर्ड की परीक्षाओं की तारीखें घोषित कर दी हैं। सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं दोनों की बोर्ड परीक्षाओं की तारीखों का ऐलान किया है। दोनों परीक्षाएं एक साथ 17 फरवरी से शुरू होंगी। बोर्ड की ओर से जारी परीक्षा की डेटशीट के मुताबिक 10वीं का पहला पेपर मैथ्स का होगा, जबकि 12वीं का पहला पेपर बायोटेक्नोलॉजी और शॉर्टहैंड का होगा। गौरतलब है कि इस साल करीब 42 लाख बच्चे दोनों कक्षाओं की बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे। बच्चों को तनाव से बचाने के लिए इस बार 10वीं की...