अफगानिस्तान में पुराने युद्ध का बिना फटा बम अचानक फटने से किशोर घायल
अफगानिस्तान के पूर्वी गजनी प्रांत में मंगलवार को बम फटने से एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। यह जानकारी प्रांतीय पुलिस कार्यालय ने बुधवार को दी। यह घटना गिलान जिले में हुई। लड़के को एक खिलौने जैसी दिखने वाली चीज मिली थी और वह उससे खेलने लगा। तभी वह वस्तु अचानक फट गई और लड़का गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया गया कि यह पिछले युद्धों के दौरान बचा हुआ बिना फटा हुआ बम था, जो अचानक फट गया। अफगानिस्तान दुनिया के उन देशों में गिना जाता है, जहां बारूदी सुरंगों और बिना फटे गोला-बारूद की समस्या...