सिर पर मंडराता संकट
भारत सरकार के लिए नया कर्ज लेना अधिक महंगा हो गया है। केंद्र को अपने बजट का एक चौथाई हिस्सा पुराने कर्ज के ब्याज पर खर्च करना पड़ता है। इसीलिए अब स्थिति अधिक विकट हो गई है। बॉन्ड यील्ड (बॉन्ड्स पर ब्याज दर बढ़ने) के संकट ने इस हफ्ते विश्व-व्यापी रूप ले लिया है। सिर्फ चीन इससे बचा हुआ है, जहां असल में बॉन्ड्स पर ब्याज दरें गिरी हैं। वरना, अमेरिका में 30 वर्ष के बॉन्ड पर ब्याज दर पांच प्रतिशत से ऊपर उस सीमा पर है, जहां 2007-08 की मंदी के बाद वह कभी नहीं पहुंची। मंगलवार को यह...