ब्रिक्स+ की दबी जुबान
ब्रिक्स+ के रियो सम्मेलन का सार यह है कि इस समूह में इस हद तक अलग-अलग प्राथमिकताओं वाले देश शामिल हो गए हैं कि फिलहाल यह ग्लोबल साउथ को नई दिशा या नेतृत्व देने की उम्मीद पूरा करता नहीं दिख रहा है। ब्राजील के रियो द जनेरो में हुए ब्रिक्स+ शिखर सम्मेलन में किसी को आहत ना करने की नीति अपनाई गई। नतीजतन, संयुक्त विज्ञप्ति एक कमजोर दस्तावेज के रूप में सामने आई। मसलन, इसमें ईरान पर हुए हमलों की निंदा की गई। उन्हें ‘अंतरराष्ट्रीय कानून’ का उल्लंघन बताया गया। लेकिन हमला किसने किया? इस संबंध में किसी के नाम...