दिल्ली में बड़ी इमारत गिरी
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैम्पस के पास सत्य निकेतन में एक पांच मंजिला इमारत गिर गई। इसमें दब कर कम से कम तीन छात्रों की मौत हो गई है। इनके अलावा कई घायल हुए हैं, जिनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना रविवार को दोपहर में हुई और देर रात तक मलबा हटाने का काम चल रहा था। मलबे में से काफी लोगों को निकाला जा चुका है लेकिन अब भी कुछ लोगों के दबे होने की आशंका है। बताया जा रहा है कि इस...