फोन पर अनिवार्य रूप से दिखेगा कॉलर का नाम
नई दिल्ली। मोबाइल फोन उपयोक्ताओं का फर्जी कॉल और फ्रॉड से बचाने के लिए किए जा रहे उपायों के तहत अब यह अनिवार्य किया जा रहा है कि फोन के स्क्रीन पर कॉलर का नाम दिखाई दे। एक नवंबर से यह नियम लागू होगा। एक नवंबर के बाद हर कॉल पर स्क्रीन पर उस व्यक्ति का नंबर और नाम दोनों दिखेंगे, जिसकी आईडी से सिम खरीदी गई होगी। इससे फर्जी कॉल पहचानने में मदद मिलेगी। दूरसंचार विभाग ने टेलीकॉम ऑपरेटर्स को एक नवंबर 2026 से ये सेवा शुरू करने का निर्देश दिया है। उपयोक्ताओं को इस सेवा को अलग से...