एक देश, एक मुद्दा, एक प्रदर्शन
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग विपक्ष नहीं छोड़ेगा। इस मुद्दे पर हो सकता है कि अभी त्योहारों के कारण प्रदर्शन कुछ धीमा पड़े लेकिन विपक्ष का अभियान जारी रहेगा। ऐसे ही मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर को रद्द कराने की लड़ाई भी चलती रहेगी। यह लड़ाई सुप्रीम कोर्ट में लड़ी जाएगी, सड़क पर प्रदर्शन होंगे और अगले महीने संसद के शीतकालीन सत्र में विपक्ष इस मुद्दे पर सरकार को घेरेगा, जवाब मांगेगा। सुप्रीम कोर्ट से लेकर सड़क और संसद की लड़ाई विपक्ष साझा तौर पर लड़ेगा। राहुल गांधी के सुप्रीम कोर्ट मार्च और...