जनगणना की अधिसूचना जारी
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने जनगणना की अधिसूचना जारी कर दी है। इसके मुताबिक 2027 में जनगणना होगी और उसके साथ जातियों की भी गिनती होगी। केंद्र सरकार पहले ही इसकी घोषणा कर चुकी है लेकिन 16 जून को इसकी अधिसूचना राजपत्र में प्रकाशित हुई। गौरतलब है कि आखिरी बार ऐसी जनगणना 2011 में हुई थी। उसके बाद कोरोना की महामारी के कारण जनगणना टल गई थी, जो अभी तक टली हुई है। बहरहाल, सरकार की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि लद्दाख के साथ साथ केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर और दो राज्यों हिमाचल प्रदेश व...