चंडीगढ़ नगर निगम में भिड़े कांग्रेस व भाजपा के पार्षद
चंडीगढ़। मेयर के चुनाव के समय चंडीगढ़ नगर निगम में हुआ विवाद मंगलवार को फिर से उभर आया। मेयर के चुनाव में गड़बड़ी करने के आरोपी मनोनीत पार्षद अनिल मसीह के नाम पर विवाद शुरू हुआ, जिसमें मारपीट की नौबत आ गई। कांग्रेस और भाजपा दोनों के पार्षदों के बीच हाथापाई हुई और इस विवाद की वजह से निगम की बैठक स्थगित हो गई। गौरतलब है कि मेयर का चुनाव आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने मिल कर लड़ा था। लेकिन चुनाव कराने रहे अधिकारी ने आठ वोट अमान्य करके भाजपा के उम्मीदवार को जिता दिया था। बाद में सुप्रीम...