citizenship

  • एसआईआर में नाम कटने से नागरिकता नहीं जाती

    नई दिल्ली। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर को लेकर देश भर में लाखों लोगों के मन में पैदा हुई शंका को सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को दूर कर दिया। सर्वोच्च अदालत ने कहा है कि अगर एसआईआर में किसी का नाम मतदाता सूची से कट जाता है तो इससे उसकी नागरिकता नहीं समाप्त हो जाती। मतदाता सूची से जिन लोगों के नाम कटे हैं उनको मिलने वाली सरकारी सुविधाएं जारी रखने के लिए दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने यह बात कही। असल में सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की गई है, जिसमें मांग...

  • नागरिकता को निरंतर विवाद में रखना ठीक नहीं

    भारत में ही नहीं, दुनिया में भी नागरिकता का मामला पिछले कुछ समय से विवादित होता जा रहा है। दुनिया के वैश्विक गांव बनने से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रवासन बढ़ा साथ साथ देशों के अंदर गृहयुद्ध और युद्धों व आर्थिक हालात की वजह से भी प्रवासन में बढ़ोतरी हुई। तभी अमेरिका से लेकर यूरोप तक के देश अवैध प्रवासियों के संकट से जूझ रहे हैं और इससे निपटने के उपाय कर रहे हैं। इसके बावजूद किसी भी देश ने अपने नागरिकों की नागरिकता को निरंतर विवाद का विषय नहीं बनाया। दुर्भाग्य से भारत में लगातार कई चीजों को विवाद का...

  • अमेरिका में मिलती रहेगी जन्मजात नागरिकता

    नई दिल्ली। अमेरिका की सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को एक और बड़ा झटका दिया है। दुनिया भर के देशों पर जैसे को तैसा टैरिफ लगाने के फैसले को अवैध घोषित करने के बाद अब सुप्रीम कोर्ट ने जन्मजात नागरिकता के नियम पर रोक लगाने के राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले को अमान्य कर दिया है। तीन के मुकाबले छह जजों के बहुमत से सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया है कि अमेरिका में जन्म लेने वाले बच्चों को नागरिकता मिलने का कानून जारी रहेगा। गौरतलब है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक कार्यकारी आदेश के जरिए जन्मजात नागरिकता के नियम...

  • पासपोर्ट नागरिकता का प्रमाण नहीं

    नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि पासपोर्ट कभी भी भारतीय नागरिकता का प्रमाण नहीं रहा है। सरकारी सूत्रों के अनुसार, इसे लेकर पिछले 12 वर्षों में कोई नई नीति या फैसला नहीं लिया गया है। सरकारी सूत्रों ने कहा कि विदेश मंत्रालय के हालिया स्पष्टीकरण को नए निर्णय के रूप में पेश किया जा रहा है, जबकि पासपोर्ट अधिनियम, 1967 के तहत यह पहले से स्पष्ट है कि पासपोर्ट मुख्य रूप से यात्रा दस्तावेज है, नागरिकता का प्रमाणपत्र नहीं। सूत्रों के अनुसार, कानून में कुछ परिस्थितियों में गैर नागरिकों को भी पासपोर्ट जारी किए जाने का प्रावधान...