पूर्व सीजेआई चंद्रचूड़ कठघरे में
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट के रिटायर जज जस्टिस संजय किशन कौल ने पूर्व चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ को कठघरे में खड़ा किया है। उन्होंने कॉलेजियम के प्रमुख के रूप में डीवाई चंद्रचूड़ की आलोचना की है तो साथ ही ‘मास्टर ऑफ द रोस्टर’ के रूप में किए गए उनके फैसलों पर भी सवाल उठाया है। जस्टिस संजय किशन कौल ने कहा कि पूर्व सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ जजों की नियुक्ति के मामले में सरकार के प्रति जरूरत से ज्यादा झुके हुए थे। जस्टिस कौल ने अपनी आने वाली किताब ‘विदाउट फियर ऑर फेवर’ में कई ऐसे मामलों का जिक्र किया है,...