12वीं के छात्र आज तक कर सकेंगे आवेदन
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई ने 12वीं के छात्रों को एक दिन का समय और दिया है। अब छात्र अपनी उत्तर पुस्तिका के सत्यापन और पुनर्मूल्यांकन के लिए रविवार, सात जून तक आवेदन दे सकेंगे। पहले उन्हें छह जून तक का समय दिया गया था। बोर्ड की ओर से बताया गया है कि पुनर्मूल्यांकन के लिए बने पोर्टल पर छात्रों के सामने आ रही समस्याओं को देखते हुए समय बढ़ाया गया है। गौरतलब है सीबीएसई ने दो जून को सत्यापन और पुनर्मूल्यांकन सहित दूसरी समस्याओं के लिए ऑनलाइन पोर्टल शुरू किया था। इसके बाद कई छात्रों ने...