महाराष्ट्र में आज शपथ!
नई दिल्ली/मुंबई। महाराष्ट्र नई सरकार का शपथ ग्रहण सोमवार को हो सकता है। गौरतलब है कि महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को खत्म हो रहा है। इसलिए उससे पहले नई सरकार का गठन जरूरी है। अगर ऐसा नहीं होता है तो राष्ट्रपति शासन लग जाएगा। तभी शनिवार को नतीजे आने के बाद राजनीतिक गतिविधियां तेजी से चल रही हैं। सोमवार को भाजपा विधायक दल की बैठक हो सकती है, जिसमें नेता चुना जाएगा। उससे पहले रविवार को एनसीपी विधायक दल की बैठक हुई, जिसमें अजित पवार को नेता चुना गया। जानकार सूत्रों का कहना है कि राज्य में मुख्यमंत्री...