CM Residence

  • बिहार: मुख्यमंत्री आवास घेराव की कोशिश में छात्रों ने बैरिकेड तोड़े, पुलिस ने छोड़ी पानी की बौछार

    बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की शिक्षक भर्ती परीक्षा (टीआरई-4) के अभ्यर्थियों समेत विभिन्न छात्र संगठनों के प्रदर्शनकारियों ने मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने की कोशिश में पुलिस बैरिकेड तोड़ दिए, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें तितर-बितर करने के लिए पानी की बौछार का इस्तेमाल किया। पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत बड़ी संख्या में छात्र गांधी मैदान से मार्च निकालकर डाकबंगला चौराहे पहुंचे, जहां पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए बैरिकेड लगाए थे। इस दौरान पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में भी लिया। Also Read : दक्षिणी फ्रांस के गांव में बवंडर का कहर, 39 लोग घायल, 300...

  • बिहार: छात्रों के पथराव में कई पुलिसकर्मी घायल, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

    बिहार के पटना में मुख्यमंत्री आवास की ओर मार्च कर रहे प्रदर्शनकारी विद्यार्थियों द्वारा किए गए पथराव में मंगलवार को कई पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिसके बाद पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) के अभ्यर्थियों और बड़ी संख्या में पहुंचे विद्यार्थियों ने पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत गांधी मैदान से डाकबंगला चौराहे तक मार्च निकाला, जहां पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया। अधिकारियों के अनुसार, मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने जा रहे प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने डाकबंगला चौराहे पर अवरोधक...