राहुल का विजयन पर बड़ा हमला
तिरुवनंतपुरम। केरल में मतदान की तारीख नजदीक आ रही है और साथ प्रचार की गरमी बढ़ती जा रही है। राहुल गांधी ने केरल में लगातार दूसरे दिन कई सभाओं को संबोधित किया और मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन पर बड़ा हमला बोला। राहुल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डर से विजयन कुछ नहीं बोल पा रहे हैं। राहुल ने कहा कि मोदी के हाथ में विजयन को जेल भेजने की चाबी है। राहुल ने कहा कि जिस तरह से अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से प्रधानमंत्री मोदी डरे हैं वैसे ही मोदी से विजयन डरे हुए हैं। इस सिलसिले में...