ट्रंप और नेतन्याहू में मतभेद
वॉशिंगटन/नई दिल्ली। ईरान पर हमले को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बीच मतभेद खुल कर सामने आ गए हैं। ‘सीएनएन’ की रिपोर्ट के मुताबिक, नेतन्याहू चाहते हैं कि ईरान पर हमला जारी रहे, जबकि राष्ट्रपति ट्रंप फिलहाल बातचीत और समझौते के प्रयास को मौका देना चाहते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, मंगलवार को दोनों नेताओं के बीच करीब एक घंटे तक फोन पर बातचीत हुई। रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी अधिकारी ने बताया कि नेतन्याहू ने ट्रंप से कहा कि ईरान पर प्रस्तावित हमले रोकना गलती है और सैन्य कार्रवाई जारी रहनी चाहिए। ‘सीएनएन’...