अवैध खदान धंसी, तीन की मौत
धनबाद। झारखंड के धनबाद में एक कोयला खदान में चल रहे अवैध खनन के दौरान खदान की छत धंस गई, जिसमें कई लोग दब गए। बाद में तीन लोगों की मौत हो गई। कई लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और देर शाम तक कुछ और लोगों के खदान में दबे होने की आशंका थी। घटना झरिया के भौरा थाना क्षेत्र की है। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंच कर दबे हुए लोगों को निकाला। खदान से निकाले गए लोगों को आनन फानन में इलाज के लिए पास के अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों...