Cockroach Remark

  • युवा असंतोष का इज़हार

    लोकतांत्रिक समाजों में काउंटर कल्चर आंदोलनों की रही प्रभावशाली भूमिका को देखते हुए कॉकरोच केंद्रित चर्चा को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। असंतुष्ट नौजवान अक्सर उलटबासियों का सहारा लेते हैं। कॉकरोच वाली टिप्पणी पर जैसी प्रतिक्रिया हुई है, वह खासकर युवा वर्ग में गहराते असंतोष और उनमें फैल रही बेचैनी का संकेत है। युवाओं के बहुत हिस्से को संभवतः यह अहसास हुआ कि उनकी स्थिति को सचमुच कॉकरोच जैसा बना दिया गया है। इसलिए जगह-जगह पर खुद को कॉकरोच बताते हुए विरोध जताने की अनपेक्षित घटनाएं हुई हैं। मसलन, लखनऊ में बेरोजगार नौजवान सड़क पर सचमुच कॉकरोच की तरह रेंगते...