कॉकरोच बनते भारत के युवा
भारत के युवा अब कॉकरोच बन रहे हैं। सोशल मीडिया पर कॉकरोच जनता पार्टी का अकाउंट बना। इंस्टाग्राम अकाउंट इसी नाम से है लेकिन जब सरकार ने एक्स पर दबाव बना इनका एक्स अकाउंट बंद कराया तो दूसरा अकाउंट बना कॉकरोच इज बैक। मतलब कॉकरोच होना मुख्य है। बात शुरू हुई थी चीफ जस्टिस के कॉकरोच वाले बयान से, जिसमें उन्होंने कह दिया था कि जिनके पास डिग्री नहीं होती है और रोजगार नहीं होता है वे भी वकील या एक्टिविस्ट बन कर हर चीज पर सवाल उठाते रहते हैं। बाद में उन्होंने सफाई भी दी लेकिन ऐसा लग रहा...