कॉमर्शियल सिलेंडर फिर महंगा हुआ
नई दिल्ली। सरकार ने एक बार फिर कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी की है। ईरान में जंग शुरू होने के बाद चार बार कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। पिछले महीने 994 रुपए तक की बढ़ोतरी हुई थी। सोमवार, एक जून को सरकार ने कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत 53.50 रुपए तक बढ़ा दी। इस बढ़ोतरी के बाद अब एक सिलेंडर की कीमत दिल्ली में 3113.50 रुपए हो गई है। इसके साथ ही सरकार ने खुले में बिकने वाले पांच किलो वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भी 11 रुपए का इजाफा किया है। इस बढ़ोतरी के बाद अब इस सिलेंडर...