कॉमर्शियल गैस की आपूर्ति फिर बढ़ी
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने कॉमर्शियल गैस की आपूर्ति में फिर बढ़ोतरी की है। अब उसे 50 से बढ़ा कर 70 फीसदी करने का निर्देश दिया गया है। गौरतलब है कि पश्चिम एशिया में चल रही जंग और होरमुज की खाड़ी बंद होने की वजह से एलपीजी की आपूर्ति प्रभावित होने के बाद केंद्र सरकार ने कॉमर्शियल गैस की आपूर्ति कई जगह बंद कर दी थी। बाद में इसे 30 फीसदी क्षमता के साथ चालू किया गया। 23 मार्च को सरकार ने इसे बढ़ा कर 50 फीसदी कर दिया था। अब उसे 70 फीसदी करने का निर्देश दिया गया है।...