कांग्रेस आलाकमान के पुराने दिन लौटे!
कर्नाटक में डीके शिवकुमार का मुख्यमंत्री बनना सिर्फ एक राज्य में सत्ता परिवर्तन नहीं है। यह कांग्रेस आलाकमान के कमान में लौटने का भी संकेत है। असल में 2014 में कांग्रेस जब लोकसभा चुनाव हार कर सत्ता से बाहर हुई तब से लगातार कांग्रेस आलाकमान यानी सोनिया और राहुल गांधी की शक्ति का क्षरण हो रहा था। कांग्रेस सिर्फ चुनाव नहीं हार रही थी, बल्कि पार्टी के ऊपर नेहरू गांधी परिवार की कमान भी ढीली पड़ रही थी। क्षत्रप बेलगाम हो रहे थे और खुलेआम पार्टी आलाकमान के निर्देशों की अनदेखी कर रहे थे या उल्लंघन कर रहे थे। जब...