‘कॉप’ का कॉलैप्स होना
कॉप प्रक्रिया कई वर्षों से रस्म-अदायगी भर बनती चली गई थी। अब रस्म निभाने की जरूरत भी ठुकरा दी गई है। नतीजतन, जलवायु परिवर्तन जैसी चुनौती का मुकाबला करने का अब कोई वैश्विक संकल्प नहीं बचा है। संयुक्त राष्ट्र जलवायु संधि से संबंधित पक्षों (कॉप) का सालाना सम्मेलन अपने 31वें मुकाम पर आ कर ढह गया। गुजरे 17 साल में पहला मौका है, जब कॉप सम्मेलन आम सहमति से बिना कोई घोषणापत्र जारी किए समाप्त हुआ। अंताल्या में हुए सम्मेलन में तुर्किये मेजबान और ऑस्ट्रेलिया वार्ता प्रमुख था। तुर्किये का तेल कारोबार और ऑस्ट्रेलिया का कोयला निर्यात में बड़ा स्वार्थ...