केरल, दिल्ली में ज्यादा कोरोना केस
नई दिल्ली। कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। गुरुवार को केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्रालय के आंक़डों के मुताबिक एक्टिव केसेज की संख्या पांच हजार के करीब पहुंच गई है, जबकि मरने वालों की संख्या 51 हो गई है। गुरुवार के आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में सात लोगों की मौत हुई है और 564 नए केसेज मिले हैं। इनमें से चार सौ से ज्यादा केस सिर्फ चार राज्यों में मिले हैं। केरल, दिल्ली, पश्चिम बंगाल और कर्नाटक में एक एक सौ से ज्यादा केसेज मिले हैं। देश में सबसे ज्यादा एक्टिव केस केरल में...