मोदी से मिलने वालों का होगा कोरोना टेस्ट
नई दिल्ली। देश भर कोरोना वायरस के संक्रमण और मौतों के तेजी से बढ़ते केसेज को लेकर भले सरकार कहती रहे कि लोगों को चिंता करने की जरुरत नहीं है लेकिन ऐसा लग रहा है कि चिंता बढ़ रही है। तभी सरकार ने तय किया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने वाले सभी मंत्रियों के लिए आरटी-पीसीआर यानी कोरोना टेस्ट कराना अनिवार्य होगा। सरकारी सूत्रों के हवाले से मीडिया में यह खबर आई है। इसके बाद तृणमूल कांग्रेस से जुड़े रहे पूर्व सांसद व पूर्व आईएएस अधिकारी जवाहर सरकार ने सोशल मीडिया में पूछा कि, ‘क्या प्रधानमंत्री मोदी ने...