सीआरपीएफ कैंप पर आतंकी हमला
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों ने एक बार फिर सुरक्षा बलों को निशाना बनाया है। इस बार हमला केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल यानी सीआरपीएफ के ऊपर हुआ है। आतंकवादियों ने बुधवार को जम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले में सीआरपीएफ के अखरान कैंप पर हमला किया। इस आतंकी हमले में तीन जवान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बुधवार को दोपहर में बाइक से आए हमलावरों ने सीआरपीएफ के अखरान कैंप में नाका ड्यूटी कर रहे जवानों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। आतंकी हमले का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें...