भारत के पास 60 दिनों का कच्चे तेल का भंडार
सरकार ने गुरुवार को स्पष्ट कहा कि भारत में पेट्रोलियम और एलपीजी की सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित और नियंत्रण में है। सरकार ने लोगों से अपील की है कि वे 'जानबूझकर अफवाह और गलत जानकारी फैलाने वाले अभियान' से गुमराह न हों, जिनका उद्देश्य बेवजह डर पैदा करना है। पेट्रोलियम मंत्रालय ने कहा कि भारत के पास कुल 74 दिनों की भंडारण क्षमता है और फिलहाल करीब 60 दिनों का स्टॉक उपलब्ध है। इसमें कच्चा तेल, पेट्रोल-डीजल जैसे उत्पाद और रणनीतिक भंडारण शामिल हैं, जबकि 'हम मध्य पूर्व संकट के 27 वें दिन में हैं'। इसके साथ ही मंत्रालय ने...