कच्चे तेल की कीमत में बड़ी गिरावट
नई दिल्ली। अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम समझौते की खबर से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में बड़ी गिरावट हुई है। पिछले तीन दिन से लगातार इसमें गिरावट हो रही है। अंतरराष्ट्रीय मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक मंगलवार को ब्रेंट क्रूड 2.4 फीसदी गिर कर 81.15 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। दिन के कारोबार के दौरान एक बार यह 80.89 डॉलर तक पहुंच गया था, जो चार मार्च के बाद का सबसे निचला स्तर है। मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट क्रूड 2.8 फीसदी गिर कर 78.53 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।...