सीयूईटी की परीक्षा में भी गड़बड़ी
नई दिल्ली। नीट यूजी और 12वीं बोर्ड की परीक्षा की गड़बड़ियों के बाद अब केंद्रीय विश्वविद्यालयों में दाखिले के लिए चल रही सीयूईटी की परीक्षा में गड़बड़ी हो गई है। इससे नाराज छात्रों और अभिभावकों ने परीक्षा कराने वाली एजेंसी एनटीए के खिलाफ नारेबाजी की। बाद में एनटीए की ओर से कहा गया कि जिन छात्रों को परीक्षा में परेशानी हुई है उनको दोबारा परीक्षा देने का मौका दिया जाएगा। गौरतलब है कि परीक्षा के दौरान सर्वर में गड़बड़ी की वजह से हजारों छात्रों को परीक्षा देने में परेशानी हुई। परीक्षा के दौरान हुई तकनीकी गड़बड़ियों को देखते हुए एनटीए...