गांवों में 45 दिन में होगी सिलेंडर की बुकिंग
नई दिल्ली। ईरान में चल रही जंग की वजह से देश भर में रसोई गैस की किल्लत हो रही है और इसे लेकर सरकार लगातार नियमों में बदलाव कर रही है। अब नया नियम बनाया गया है कि ग्रामीण इलाकों में रसोई गैस की बुकिंग 45 दिन से पहले नहीं होगी। खुद पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने बताया कि ग्रामीण इलाकों में दो सिलेंडर के बीच 45 दिन का अंतर रखना होगा। इससे पहले शहरों में बुकिंग का समय 21 दिन से बढ़ा कर 25 दिन किया गया था। गौरतलब है कि ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले की...