डाबर के कई उत्पादों की बिक्री पर रोक
नई दिल्ली। खाने पीने की वस्तुओं से लेकर आयुर्वेदिक उत्पादों की बिक्री करने वाली भारत की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक डाबर के कई उत्पादों की बिक्री पर रोक लगा दी गई है। इनमें इनमें शहद और गाय का घी भी शामिल है। बताया गया है कि कंपनी इन उत्पादों को सौ फीसदी शुद्धता के दावे के साथ बेच रही थी, जबकि असल में ऐसा नहीं था। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच करने के लिए बनी सरकारी संस्था एफएसएसएआई ने यह रोक लगाई है। फूड सेफ्टी एंड स्टेंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी एफएसएसएआई ने कंपनी के दावों को...