वॉर्नर ड्रिंक एंड ड्राइव मामले में दोषी करार
मंगलवार को ड्रिंक एंड ड्राइव मामले में दोषी करार दिए जाने के बाद डेविड वॉर्नर के ऊपर 1500 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (क़रीब एक लाख रुपये) का जुर्माना लगाया गया। ईस्टर रविवार को रैंडम ब्रीथ-टेस्टिंग साइट के पास पहुंचते समय उन्होंने एक यात्री के साथ सीट बदलने की कोशिश की थी। वॉर्नर के वकील ने अदालत से उन्हें दोषी ठहराए जाने से राहत देने की मांग की थी। उनका तर्क था कि मीडिया कवरेज के कारण वॉर्नर को पहले ही अतिरिक्त सज़ा मिल चुकी है। वॉर्नर ने पिछले महीने अपना अपराध स्वीकार कर लिया था। उस समय उनके शरीर में शराब की...