Death Sentence

  • नौ पुलिसकर्मियों को मौत की सजा

    चेन्नई। तमिलनाडु में मदुरै की जिला व सत्र अदालत ने हिरासत में हुई मौतों के मामले में नौ पुलिसकर्मियों को मौत की सजा सुनाई है। सत्र अदालत ने सोमवार को सथानकुलम में हिरासत में हुई मौत के मामले में यह सख्त सजा सुनाई। अदालत ने इसे ‘रेयरेस्ट ऑफ रेयर’ बताया। अदालत ने कहा कि यह अत्यधिक बर्बरता और सत्ता के दुरुपयोग का मामला है। कोर्ट ने सभी दोषियों को मृतकों के परिजन को एक करोड़ 40 लाख रुपए मुआवजा देने को कहा। यह मामला 2020 में कोरोना महामारी के समय का है। इस मामले की छह साल तक सुनवाई चली।...