दीपम मामले में विजय सरकार ने माफी मांगी
नई दिल्ली। सी जोसेफ विजय की तमिलनाडु सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के स्पष्ट आदेश के बावजूद कार्तिगई दीपम के मौके पर हिंदुओं को मदुरै स्थित तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर दीप नहीं जलाने दिया और त्योहार बीत जाने के एक दिन बाद सुप्रीम कोर्ट से माफी मांग ली। मदुरै के कलेक्टर ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल हलफनामे में बताया कि सरकार ने दीपथून यानी पत्थर के स्तंभ पर दीप जलाने की पूरी कोशिश की लेकिन देवस्थानम यानी मंदिर प्रशासन ने उसे रोका। सरकार की ओर से कहा गया है कि, मंदिर प्रशासन का कहना था कि दीपथून पर दीप जलाना स्थापित परंपराओं...