दीपके ने बनाई सीजेपी की कार्यकारिणी
मुंबई। कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने एक बार फिर कहा है कि वे राजनीतिक पार्टी नहीं बनाएंगे। लेकिन संभाजीनगर में हुई दो दिन की बैठक के बाद उन्होंने सीजेपी की 11 सदस्यों की एक कार्यकारिणी की गठन किया है। उन्होंने यह भी कहा है कि सीजेपी जल्दी ही झारखंड में चल रहे छात्रों के आंदोलन में शामिल होगी। उन्होंने इस आंदोलन को समर्थन दिया है। उन्होंने बताया कि पार्टी की ओर से सितंबर में देश भर में ‘क्या बोलती पब्लिक’ अभियान शुरू करेंगे। संभाजीनगर में हुई दो दिन की बैठक के बाद बनी कार्यकारिणी में...