दिल्ली एयरपोर्ट में भरा पानी
नई दिल्ली। अब तक बारिश होने पर दिल्ली की सड़कों पर पानी भरता था और अंडरपास में जलजमाव होता था। लेकिन शुक्रवार को हुई बारिश में दिल्ली के अतंरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पानी भर गया। एयरपोर्ट पर पानी भरने से यात्रियों को परेशानी हुई और कई उड़ानों में भी देरी हुई। दिल्ली में पानी भरने वाली जगहों में अब संसद भवन भी शामिल हो गया है। शुक्रवार को दोपहर बाद हुई तेज बारिश में संसद भवन में भी पानी भर गया। असल में शुक्रवार को दोपहर में दिल्ली और एनसीआर में तेज बारिश हुई। बारिश को लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज...